उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर: फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने की शिकायतों के बाद उत्तराखंड में जन सेवा केंद्र (CSC) पर पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। गृह विभाग के निर्देश पर उधम सिंह नगर जिले में कई सीएससी सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दस्तावेजों, लाइसेंस, सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी नियमों के पालन की जांच की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि किच्छा क्षेत्र में पुलिस टीमों ने मेन मार्केट, लालपुर, दरऊ और कलकत्ताफार्म सहित विभिन्न इलाकों में संचालित सभी सीएससी केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान संचालकों के लाइसेंस, पहचान और केंद्र के पते का मिलान किया गया। साथ ही नागरिकों को दी जा रही सेवाओं और निर्धारित शुल्क की भी जांच की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
Ad

पुलिस ने सभी सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति और दी गई सेवा का रिकॉर्ड नियमित रूप से रजिस्टर में दर्ज किया जाए। साथ ही केवल सरकार द्वारा तय शुल्क ही लिया जाए। अतिरिक्त राशि वसूलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी व्यवस्था की भी जांच की गई। जिन केंद्रों में रिकॉर्डिंग केवल सात दिन तक सुरक्षित रखी जा रही थी…उन्हें इसे बढ़ाकर कम से कम 15 दिन तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी केंद्रों पर शुल्क सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित

एसएसपी ने बताया कि जसपुर, काशीपुर, कुंडा और आईटीआई थाना क्षेत्रों की संयुक्त पुलिस टीम ने 21 सीएससी केंद्रों पर भी औचक छापेमारी की। जांच के दौरान एक केंद्र पर किरायेदार सत्यापन नहीं मिलने पर उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि जन सेवा केंद्रों में पारदर्शिता बनाए रखने और फर्जी दस्तावेजों पर रोक लगाने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें