उत्तराखंड में शिक्षा महानिदेशक का फरमान,NO PASS-NO ENTRY का फरमान जारी।
देहरादून- उत्तराखंड की विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने शिक्षा महानिदेशालय में बग़ैर पास के आने जाने वाले सभी की एंट्री बैन कर दी हैं।निदेशालय परिसर में विभिन्न संगठनों के द्वारा दिए जा रहें धरने सहित विभागीय शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्षम स्तर तक न जाते हुए महानिदेशालय का रूख करने से शासकीय कार्यों पर पड रहें प्रतिकूल प्रभावो का हवाला देते हुए यह आदेश जारी किया गया हैं।
शिक्षा महानिदेशक के इस आदेश के बाद महानिदेशालय के गेट पर दो पीआरडी के जवानो और दो कर्मचारियों की तैनाती की गई हैं।जब तक ऑनलाइन पास की व्यवस्था सुचारू होती हैं,उस अवधि तक गेट पर तैनात यह कर्मचारी मिलने वालो की सम्बंधित अधिकारी से गेट से दूरभाष पर वार्ता करवाने या विभागीय परिचय पत्र दिखाने पर एंट्री देंगे।
शिक्षा महानिदेशक के इस फैसले से नाराज होकर राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने शिक्षा निदेशक के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी हैं।उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही निदेशालय में ताला मरवाने के पक्ष में रहें हैं,क्योंकि शिक्षा निदेशालय कर्मचारियों के हितों के लिए हैं,लेकिन शिक्षकों के हित में निदेशालय की ओर से कोई कार्य नहीं किया गया,लेकिन एंट्री वैन होने से उन्होंने शिक्षकों को इस दस्ता से मुक्त कर दिया हैं,उन्होंने महानिदेशक से मांग करते हुए कहा कि निदेशालय में तैनात सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें अपने मूल कार्यालय के लिए अवमुक्त किया जाये,जिसके बाद शिक्षक कभी भी निदेशालय का रूख नहीं करेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 
