प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, युवक की मौत के बाद युवती ने भी तोड़ा दम।
रुड़की- हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवाशहीद इलाके से प्रेम प्रसंग के चलते एक सिरफिरे युवक ने पहले अपनी प्रेमिका पर चाकू गोद दिया, फिर उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद युवक ने अपने गले पर भी चाकू से वार किया, फिर खुद को भी आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद गंभीर रूप से झुलसी युवती और युवक को अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, युवक की मौत हो गई,तो प्रेमिका ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट पर काम करने वाली प्रेमिका पर हमला करने के मामले में प्रेमी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। हालांकि युवती की हालत भी गंभीर बनी हुई थी, वहीं अब घायल प्रेमिका की भी उपचार के दौरान मौत हो गई है।
घटना के मुताबिक, बुग्गावाला थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट है. इस रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र की एक युवती काम करती थी। बताया गया है कि उक्त युवती रेस्टारेंट के पास ही किराए के मकान में रहती थी,जानकारी मिली है कि लगभग दस साल से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर क्षेत्र निवासी प्रिंस नामक युवक से उसका प्रेम प्रसंग था। लेकिन युवती का रिश्ता कहीं दूसरी जगह तय होने से युवक गुस्से में था, जिससे आहत होकर युवक 23 अप्रैल को रेस्टोरेंट पर पहुंचा और युवती पर रिश्ता तोड़ने के लिए दबाव बनाने लगा।युवती ने इनकार किया तो युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया,इसके बाद युवती के चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।जिसके बाद युवक ने चाकू से अपना गला रेत कर खुद को भी आग लगा दी थी।
वहीं पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में देहरादून के दून अस्पताल भेजा गया था। जहां पर उपचार के दौरान 24 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। उधर युवती का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा था,जहां उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस द्वारा दोनों मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उधर इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
बताते चलें कि बीते रोज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के प्रिंस (उम्र 27 वर्ष) का सहारनपुर के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवती रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में काम करती है। इसी कड़ी में बुधवार यानी 23 अप्रैल को युवक रेस्टोरेंट में पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच युवक ने युवती के पेट में चाकू मार दिया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद चाकू से अपना गला रेत लिया और फिर खुद पर भी पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दोनों बुरी तरह से झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। उनकी हालत को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन देहरादून के दून अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई,वहीं उपचार के दौरान युवती ने भी दम तोड़ दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 3 दिन राजकीय शोक और स्कूलों में अवकाश घोषित
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिला मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
उत्तराखंड में ईंधन संकट की अफवाहों का हुआ पर्दाफाश!
उत्तराखंड: हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल में बड़ी कार्रवाई, भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष हिरासत में
उत्तराखंड में एकमात्र IAS ने कमाई से अधिक संपत्ति बनाई, केस दर्ज
उत्तराखंड: बेटे के जन्मदिन से पहले घर में महिला की हुई संदिग्ध मौत
उत्तराखंड में शोक की लहर, कल हरिद्वार में होगा खंडूड़ी का अंतिम संस्कार!
उत्तराखंड : बरेली रोड पर बढ़ते सड़क हादसे, सांसद अजय भट्ट ने उठाई आवाज
उत्तराखंड : बॉलीवुड स्टाइल में तैयार हुआ ‘महकी फ़िज़ा’, यूट्यूब और OTT पर जल्द रिलीज़ 

