हल्द्वानी। हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद 53 पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया।
नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को जगह दी गई है। पार्टी का कहना है कि इससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही अनुभवी नेताओं के साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि नई टीम संगठन को वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। इसके लिए नई टीम को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है…और लोगों तक पहुंचने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम संगठन को नई ऊर्जा देगी और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 
