देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की आपदा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह तैयार रहें और राहत कार्य में किसी तरह की देरी न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा और अन्य संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें। संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाए और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखी जाए।
उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जाए…ताकि जनहानि से बचा जा सके।
मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है। इसे देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही घर से निकलने की अपील की गई है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि सभी राहत एजेंसियां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेगी
उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत 
