“कमल जगाती” उत्तराखण्ड के नैनीताल में महिलाओं ने जमकर बैठकी होली खेली और मोदी ट्रम्प की दोस्ती का स्वांग रचाकर भारत अमेरिका दोस्ती का एक तगड़ा संदेश दिया. एक महिला सदस्य ने ट्रम्प की पत्नी मेलेनिया ट्रम्प का स्वांग रचाया.
उत्तराखण्ड में बैठकी होली को बहुत ही शिद्दत से मनाया जाता है. यहां महिला और पुरुष जगह जगह बैठकी होली का आयोजन करते हैं. रविवार दोपहर नैनीताल में मल्लिताल के शारदा संघ क्लब में लेक सिटी वीमेन क्लब द्वारा होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यहां महिलाएं अलग अलग वेशभूषा में स्वांग रचाकर पहुंची थी । स्वांग में हाल के ट्रम्प और मोदी की जोड़ी आकर्षण का केंद्र रही. जोड़ी की वेशभूषा और साथ साथ देखकर मौजूद लोग खुश हो गए और मोदी मोदी के नारे लगाने लगे. इस बीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नैनीताल के विधायक संजीव आर्या ने भी ट्रम्प और मोदी के साथ हाथ मिलाकर फ़ोटो खिंचवाया .


महिलाओं ने स्वांग रचते हुए दो देशों की दोस्ती का जिक्र किया जिसमें 69 वर्षीय वृद्ध महिला गीता साह ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का वेश धारण किया और विनीता पाण्डे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेश में आकर लोगों का आकर्षण खींच लिया. इतना ही नहीं, ज्योति साह ने डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी मेलेनिया ट्रम्प का रूप धारण किया.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 

