नैनीताल- उत्तराखंड में नैनीताल की घनी आबादी के बीच एक गुलदार ने घर में घुसकर पालतू जर्मन शेपर्ड कुत्ते को उठाया और ले गया, ये पूरा वाकया घर मे लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गया । आक्रोशित क्षेत्रवासी अब वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं । नैनीताल के घनी आबादी वाले ओक लॉज क्षेत्र के एक वीडियो से क्षेत्रवासियों में दहशत बनी हुई है । करन सिंह बिष्ट के घर में लगे कैमरे में कैद वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गुलदार घर के दोमंजिले में चढ़ता है और वहां से मकान मालिक के पालतू कुत्ते को चेन समेत उठाकर ले जाता है ।
यह भी पढ़ें👉 कुमाऊं- (अच्छी खबर) सुशीला तिवारी अस्पताल में कल से शुरू होगी इन बीमारियों की ओपीडी
दरअसल ये घटना बीती 25 नवम्बर की देर रात की है । मकान मालिक का परिवार एक शादी समारोह में हल्द्वानी गया हुआ था । घर के पालतू मादा जर्मन शेपर्ड कुत्ते को घर के बाहर चौकीदारी करने के लिए चेन से बांधकर छोड़ा गया था । दूसरे दिन मालिक के आने के बाद कुत्ता चेन समेत नदारद दिखा । परिवार ने सोचा कि कुत्ता चेन तोड़कर कहीं चला गया होगा और कुछ समय में लौट जाएगा। दो दिनों तक कुत्ते के नहीं लौटने के बाद घरवालों ने घर मे लगे सी.सी.टी.वी.की फुटेज देखने का मन बनाया । फुटेज देखकर सभी के होश उड़ गए । देर रात एक गुलदार घर में घुसा और पलक झपकते ही पालतू कुत्ते को उठाकर फुर्र हो गया । परिवार वालों के साथ ही अब क्षेत्रवासी भी वन विभाग से गुलदार से निजाद दिलाने की मांग कर रहे हैं ।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहां घर में आग लगने से दिव्यांग बुजुर्ग की जलकर दर्दनाक मौत, तीन अन्य भी झुलसे

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल
उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट 
