देहरादून-पति ही निकला पत्नी का कातिल,सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान,अब पहुंचा सलाखों के पीछे।
देहरादून- 04 फरवरी को थाना नेहरू कॉलोनी पर सलमान आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी अपर बाजार रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी बहन कहकशा आलम की 19 नवंबर 2025 को शहवाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रिस्पना नगर सी-37 थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति व अन्य परिजनों द्वारा उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दिनांक- 03/04-03- 2026 को उसके ससुराल वालों द्वारा उनकी बहन को इंद्रेश हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया। उनकी बहन के पति शहवाज मालिक व उसके परिवार ने मिलकर उनकी बहन की हत्या कर दी है।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरुकोलोनी पर मु.अ.सं.- 77/26, धारा – 80 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, चूंकि मृतका के विवाह को मात्र 04 माह ही हुए थे, जिस पर सम्बन्धित मजिस्ट्रेट द्वारा मृतका केहकशा का पंचायतनामा भरा गया। मृतका के पोस्टमार्टम की कार्रवाई डॉक्टर के पैनल द्वारा की गई है। अभियोग की विवेचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी मसूरी के सुपुर्द की गई। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार थाना नेहरू कॉलोनी पर टीम का गठन किया गया। ग़ठित टीम द्वारा आज दिनांक 05/03/2026 को मृतक महिला के पति अभियुक्त शहवाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रिस्पना नगर सी-37, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, को गिरफ्तार किया गया।
विवरण पूछताछ⤵️
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि उसका विवाह उसकी मर्जी के विरुद्ध उसके घरवालों द्वारा मृतका से कराया गया था, जो कम पड़ी लिखी थी, पर घरवालो की इज्जत के लिये अभियुक्त में उससे शादी कर ली थी। परंतु शादी में कम दहेज लाने के कारण शादी के बाद उसका तथा उसके घरवालों का उसकी पत्नी के प्रति व्यवहार बदल गया था। करीब एक सप्ताह पहले अभियुक्त ने कहकशा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, अभियुक्त की योजना थी कि कहकशा को मारने के बाद वह दूसरी जगह किसी पढ़ी-लिखी महिला से शादी कर लेगा, जहाँ से उसे अच्छा दहेज मिल जायेगा। इस बीच कहकशा की तबीयत खराब होने पर अभियुक्त उसे इलाज के लिए महन्त इन्द्रेश अस्पताल ले गया, जहाँ से उसका उपचार चला रहा था।
अपनी योजना के मुताबिक अभियुक्त ने 3 मार्च को अपने घर मे कहकशा को नींद आने के बाद मौका देखकर कम्बल से उसका मुँह दबा दिया,जिससे दम घुटने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद अभियुक्त ने अपने घरवालों को घटना के संबंध में बताते हुए कहकशा को महंत इंद्रेश अस्पताल लेकर गया, जहाँ पर डाक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित किया गया था। अभियुक्त द्वारा कहकशा के परिजनों को भी उसकी हालत गंभीर होने तथा उसे इलाज के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल जाने की बात बताई गई थी। अभियुक्त की योजना थी कि कहकशा के परिजनों व अन्य सभी को वह बीमारी के कारण उसकी मृत्यु होने का विश्वास दिला देगा, पर मृतक महिला के संबंध में इन्द्रेश अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना देने पर अभियुक्त घबरा गया और मौके से फरार हो गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त⤵️
शाहबाज आलम पुत्र मौ. यामीन निवासी सी- 36 रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, मूल निवासी ग्राम दिनौड़ा, थाना सोती की नांगल, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 29 वर्ष
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
