सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन,कला जगत में शोक।
उधम सिंह नगर- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सड़क हादसे में थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकू राणा का असामयिक निधन हो गया। इस घटना से उनके परिजनों के साथ-साथ पूरे थारू समाज और लोक कला जगत में गहरा शोक व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार रिंकू राणा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौगजा की निवासी थीं। वह होली का पर्व मनाने के लिए अपने मायके गई हुई थीं। इसी दौरान नानकमत्ता के बिचपुरी क्षेत्र में उनकी स्कूटी को ईंटों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू राणा और उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रिंकू राणा को मृत घोषित कर दिया। उनकी भतीजी का इलाज फिलहाल जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रिंकू राणा की ससुराल खटीमा में थी। वह थारू जनजाति के लोक कलाकार बंटी राणा के सांस्कृतिक दल के साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में अपनी लोक गायिकी की प्रस्तुति देती थीं और अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीत लेती थीं। उनके परिवार में एक बेटा भी है। रिंकू राणा के अचानक निधन से उनके परिवार, परिचितों और थारू जनजाति के लोक कलाकारों में गहरा दुख और शोक का माहौल है। उनकी आवाज और लोक संस्कृति के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) CM के सख्त निर्देश घरों के नक्शे स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, प्राधिकरण को दो-टूक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नैनीताल में सड़कों की तैयारी शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट
देहरादून :(बड़ी खबर) परिवहन विभाग ने हल्द्वानी के इस अधिकारी को किया निलंबित
उत्तराखंड: इस जिले में कल 3 सितंबर को भी छुट्टी
हल्द्वानी : चोरगलिया से 17 वर्षीय किशोर लापता, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य
उत्तराखंड में यहाँ नाबालिग से दुष्कर्म के बाद होटल में बवाल, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़; बुलडोजर लेकर पहुंचे लोग 

