सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में गौचर का संस्कार द स्कूल का शानदार प्रदर्शन।
गौचर (चमोली) नगरपालिका क्षेत्र गौचर में अवस्थित संस्कार द सेकेंडरी स्कूल के छः 06 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुऐ ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। शिक्षकों के मार्गदर्शन में अनुशासित तैयारी, कड़ी मेहनत के दम पर छह विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इस वर्ष कुल 10 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें कक्षा-10 से अभिनव बिष्ट,कक्षा 08 से रिदित राणा व अभिनय नेगी, कक्षा 07 से अंशुमन कोहली , कार्तिक नेगी व् शिवांश सफलता हासिल प्राप्त की। विद्यालय के संरक्षक राजेश लिंगवाल, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र बिष्ट, वाइस प्रिंसिपल कविता कांडपाल, विज्ञान शिक्षक महेश रोतेला व पवन कुमार सहित अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुऐ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि संस्कार द सेकेंडरी स्कूल गौचर का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना से प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र जिला व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी कामयाबी हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें सैनिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिये निरन्तर प्रयास करता रहेगा। यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण तैयारी और समर्पित शिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 
