आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
देहरादून। राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित हो रही खाद्य सामग्री की खराब गुणवत्ता की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने कड़ा रुख अपनाते हुए रुड़की के माडी चौक स्थित सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी की। यह गोदाम गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए राशन आपूर्ति करता है।छापेमारी के दौरान गोदाम में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
वहीं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए। खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी तिथियां संदिग्ध पाई गईं, जबकि कई पैकेटों पर इन तिथियों का स्पष्ट उल्लेख ही नहीं था। कई उत्पादों पर छपी हुई तिथियों की जगह स्टैंप लगाकर तिथि अंकित की गई थी, जिसे अधिकारियों ने गंभीर अनियमितता माना।
जिलाधिकारी ने पाया कि गोदाम का संचालन मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। गोदाम में खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक तापमान नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा दिसंबर और जनवरी में आए अंडों सहित अन्य खाद्य सामग्री को मार्च महीने में वितरित किए जाने की तैयारी पाई गई, जिससे उनकी गुणवत्ता पर संदेह और गहरा गया। छापेमारी के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भेजे जा रहे वाहनों को भी मौके पर रुकवाया और उनमें लदी सामग्री के सैंपल लिए।
ये वाहन टिहरी, उत्तरकाशी और डोईवाला के लिए रवाना होने वाले थे। अंडों की गुणवत्ता को लेकर भी अधिकारियों ने संदेह जताया। जांच में यह भी सामने आया कि गोदाम में रखे रजिस्टर अद्यतन नहीं थे और खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाली कंपनी की ओर से जारी गुणवत्ता प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया। जिलाधिकारी ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि राज्य के नौनिहालों और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि 
