हल्द्वानी- कुमाऊ के सबसे बड़े राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल में एक दिसंबर यानि कल से सभी प्रकार की ओपीडी शुरू की जाएगी, अब तक सुशीला तिवारी अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाए जाने के बाद यहां सामान्य मरीजों का उपचार बंद हो गया था, लेकिन मंगलवार से कुमाऊ क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य चंद्र प्रकाश भैसोड़ा ने बताया कि एक दिसंबर से न सिर्फ सभी ओपीडी शुरू होंगी बल्कि मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। गौरतलब है कि वर्तमान समय में राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल में कुछ ही बीमारियों की ओपीडी की जा रही थी और वह भी सीमित मात्रा में थी अब कोविड-19 के गाइडलाइन के मुताबिक डॉक्टर सभी बीमारियों की ओपीडी को देखेंगे।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहां घर में आग लगने से दिव्यांग बुजुर्ग की जलकर दर्दनाक मौत, तीन अन्य भी झुलसे

एसटीएच को कोविड अस्पताल बनाने के बाद वहां अन्य विभागों की ओपीडी को बंद कर दिया था। कोरोना संक्रमण कम होने पर सात माह बाद एसटीएच में न्यूरो, प्लास्टिक, स्किन, फिजियोथेरेपी, डेंटल और आर्थोपेडिक विभाग की ओपीडी शुरू हुई। इसके बाद एसटीएच में कुमाऊंभर से मरीज डॉक्टरों से परामर्श लेने पहुंच रहे हैं। अब शासन से मिले निर्देशों के बाद सभी विभागों की ओपीडी खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार देर शाम हुई अस्पताल प्रबंधन की बैठक में निर्णय लिया गया कि एक दिसंबर से सभी विभागों की ओपीडी शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- शादीशुदा महिला ने घर परिवार छोड़ फेसबुकिया प्यार के चक्कर में ऐसे रची अपहरण की कहानी
यह भी पढ़ें👉 कालाढूंगी- खुद को गोली मारकर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस छानबीन में जुटी


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ पोषण माह, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है खास? पढ़िए…
नितिन नबीन ने हल्द्वानी में खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, दलित मुद्दे से लेकर तुष्टीकरण तक पर बोले
उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई
उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन
बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती.. 
