- गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरा करने के लिये मुन्ना भाई बना MBBS का छात्र,गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरा करने के लिये 2 लाख रुपये में तय की थी परीक्षा पास कराने की डील।
उत्तराखंड (देहरादून)- श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल राजारोड देहरादून पर एमबीबीएस(नीट) की परीक्षा आयोजित की गई थी.जिसमें परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक द्वारा परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिती ली गई तो एक परीक्षार्थी के बायोमैट्रिक से मिलान न होने पर जांच के दौरान उक्त व्यक्ति का किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा में सम्मिलित होना ज्ञात होने पर पकड़ में आया,जिसकी सूचना वादी अरूण सक्सेना परीक्षा नियंत्रक एसजीआरआर स्कूल राजारोड द्वारा कोतवाली नगर पर दी गई। जिस पर कोतवाली नगर में मुअसं: 226/24 धारा: 419,420,120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त राजेश,राजस्थान द्वारा बताया गया कि वह वर्तमान में राजकीय मेडीकल कॉलेज पाली में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है तथा वर्ष 2022 में उसके द्वारा नीट की परीक्षा पास की गई थी। सितम्बर 2022 में उत्तराखण्ड में ऋषिकेश, हरिद्वार तथा केदारनाथ घूमने के दौरान उसकी मुलाकात रूद्रपुर निवासी मयंक गौतम से हुई, जिससे बातचीत के दौरान उसके द्वारा बताया गया कि वह नीट की परीक्षा पास करना चाहता था, पर पढाई में कमजोर होने के कारण वह उसमें असफल रहा। इसके पश्चात अभियुक्त सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार मयंक गौतम के सम्पर्क में रहा, मयंक गौतम द्वारा अभियुक्त को उसके स्थान पर नीट की परीक्षा पास करने तथा उसके एवज में 02 लाख रू0 देने का प्रलोभन दिया गया। चूंकि अभियुक्त की एक युवती से दोस्ती थी तथा पढाई के खर्चो के साथ-साथ उसके खर्चे वहन करने में उसे काफी कठिनाई हो रही थी, इसलिये अभियुक्त द्वारा प्रलोभन में आकर उक्त ऑफर को स्वीकार कर लिया।
योजना के अनुसार अभियुक्त द्वारा अपनी पासपोर्ट साइज फोटो को फेसबुक के माध्यम से मयंक गौतम को भेजा, जिसे मयंक गौतम द्वारा अपने परीक्षा फार्म में लगाया गया तथा अभियुक्त को नीट की परीक्षा का परीक्षा केन्द्र गुरू राम राय पब्लिक स्कूल राजा रोड में होने की जानकारी दी। दिनांक: 05-05-24 को अभियुक्त उसे भेजे गये प्रवेश पत्र को लेकर परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने पहुंचा पर बायोमैट्रिक मशीन से अभियुक्त के फिंगर प्रिंट का मयंक गौतम के आधार कार्ड से मिलान न होने पर पकड में आ गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
