घर में आग लगने से विकलांग बुजुर्ग की जलकर दर्दनाक मौत

उत्तराखंड- यहां घर में आग लगने से दिव्यांग बुजुर्ग की जलकर दर्दनाक मौत, तीन अन्य भी झुलसे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल- उत्तराखंड में नैनीताल के बड़ा बाजार में देररात एक घर में आग लगने से एक बुजुर्ग दिव्यांग की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए । फायर सर्विस की टीम ने बमुश्किल आग को बुझाया और बाजार में आग फैलने से बचायी । नैनीताल की मल्लीताल बाजार में प्रतिष्टित मामू हलवाई की दुकान के ऊपर अपने आवास में रहने वाले 65 वर्षीय विकलांग रविन्द्र सिंह बिष्ट के घर में आग लग गई । अनुमान लगाया जा रहा है कि आग ब्लोवर से लगी जिसके बाद कमरे में अकेले सो रहे रविन्द्र पैरों से दिव्यांग होने के कारण भाग नहीं सके ।

यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- शादीशुदा महिला ने घर परिवार छोड़ फेसबुकिया प्यार के चक्कर में ऐसे रची अपहरण की कहानी

ADVERTISEMENTSAd

रविन्द्र ने काफी चिल्लाया लेकिन आग तेज होने के कारण कोई भी स्थानीय अंदर प्रवेश नहीं कर सका । इस बीच किसी ने फायर सर्विस को सूचना दे दी । फायर की टीम ने तत्काल बाजार पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की । आग तेज होने के कारण फायर की दो गाड़ियां बुलाई गई, तब जाकर आग पर काबू पाया गया । इस बीच दिव्यांग रविन्द्र की जलकर दर्दनाक मौत हो गई । रविन्द्र 18 वर्ष पहले एक कार हादसे में अपने पैर खो बैठे थे और तभी से बिस्तर पर बेबस लेटे थे । उनकी पत्नी पहले ही उनसे अलग रहती है और बेटा विदेश में काम करता है ।
बताया जा रहा है कि मृतक दिव्यांग होने के कारण चिल्लाते रहे लेकिंग आग भीषण होने के कारण कोई भी घर में प्रवेश नहीं कर सका । मकान में ऊपरी मंजिल में हरेंद्र सिंह, नीमा और शिवा मौजूद थे जो आग बुझाने के दौरान झुलस गए । आग लगने वाली जगह के ठीक बगल में बैंक है और उसके साथ ही लकड़ी की आवासीय बाजार भी है ।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी

यह भी पढ़ें👉 कालाढूंगी- खुद को गोली मारकर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस छानबीन में जुटी

यह भी पढ़ें👉 देहरादून- (बड़ी खबर) कोरोना की गाइडलाइन, विवाह समारोह, धार्मिक आयोजन सहित अन्य कार्यक्रमों में अब मिलेगी ऐसे अनुमति

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

2 thoughts on “उत्तराखंड- यहां घर में आग लगने से दिव्यांग बुजुर्ग की जलकर दर्दनाक मौत, तीन अन्य भी झुलसे

  1. बेहद दुखद।
    कितना बेबस है इन्सान…..अजीब है विधि का विधान…..
    एक असहाय विकलांग को यूं मरने अकेला बेबस छोड़ दिया??????

Comments are closed.