उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट

हरिद्वार। होली पर्व के दौरान जहां हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में थी, वहीं खानपुर क्षेत्र में सीएनजी गैस से भरे दो भारी वाहनों की टक्कर ने दोपहर में अफरा-तफरी मचा दी। हादसा इतना भीषण था कि गैस रिसाव के चलते आग या विस्फोट का खतरा मंडराने लगा, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट तुगलपुर स्थित सीएनजी प्लांट से जुड़े दो ट्रक आपस में टकरा गए। दोनों वाहन पूरी तरह सीएनजी गैस से भरे हुए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

टक्कर के बाद दो सिलेंडरों से लगातार गैस का रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना खानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात की गंभीरता को देखते हुए गोवर्धनपुर और खानपुर की ओर से लगभग 200 मीटर पहले ही यातायात पूरी तरह बंद करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश

फायर ब्रिगेड, आपदा नियंत्रण टीम और सीएनजी विशेषज्ञों को तुरंत बुलाया गया। पुलिस ने घायल चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया और गैस रिसाव को नियंत्रित कराने की प्रक्रिया शुरू कराई। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू किया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी लक्सर, प्रभारी निरीक्षक खानपुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, गोवर्धनपुर चौकी इंचार्ज तथा फायर सेफ्टी अधिकारी अपनी टीमों के साथ मौके पर डटे रहे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखते हुए पुलिस ने हालात पर नियंत्रण रखा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और साहसिक कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कदम न उठाए जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें