होली पर्व के दृष्टिगत ड्यूटी के दौरान एसडीआरएफ द्वारा निम बीच क्षेत्र से युवक का शव बरामद
दिनांक 04/03/26 को होली पर्व के उपलक्ष्य में पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम निम बीच क्षेत्र में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी पर तैनात थी।

ड्यूटी के दौरान टीम को नदी में एक युवक बहता हुआ दिखाई दिया। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा मौके पर ही जीवनरक्षक प्रक्रिया (CPR) प्रदान की गई। किंतु कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई।
तत्पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु युवक को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया ।
मृतक की पहचान अक्षय कुमार पुत्र धर्मलाल, आयु 28 वर्ष, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में अगले 18 घंटों रेड अलर्ट जारी सावधान रहे!
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल छुट्टी घोषित
उत्तराखंड: हजारों लोगों के साथ सड़कों पर उतरा बिंदुखत्ता, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर निकली पदयात्रा
उत्तराखंड में यहाँ निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे दो मजदूरों की मौत !
टिक्की खाने पहुंचे थे CM धामी, सामने आई 8 साल के बच्चे की परेशानी, अब सरकार उठाएगी उपचार का खर्च
बैडमिंटन खेल रहे थे बच्चे, अचानक हुआ विवाद और चली गई 12 साल के ईशान की जान
लोक कला से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही तनुजा, Aipan Art से उत्तराखंड की संस्कृति को दे रहीं नई पहचान
हल्द्वानी-लालकुआं में खाद्य विभाग की जांच, घी-किशमिश और बेसन के सैंपल लिए; लेबलिंग में मिली अनियमितता
अल्मोड़ा: मकान ढहने से तीन लोगों की मृत्यु, SDRF ने मलबे से बरामद किए शव 
