उत्तराखंड में कड़क धूप का असर,एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज..
उत्तराखंड में मौसम अब साफ तौर पर गर्मियों की ओर रुख करता दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार पूरे प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। राजधानी देहरादून सहित मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा सकता है। वहीं उच्च हिमालयी इलाकों में भी ठंड का असर कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।
देहरादून में चढ़ेगा पारा
देहरादून स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे सुबह हल्की ठंडक महसूस होगी। हालांकि दोपहर तक अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक है।
आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और उत्तर-पश्चिमी दिशा से 8 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वर्षा की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी का एहसास बढ़ेगा।
मैदानी जिलों में बढ़ेगी तपिश
हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जैसे मैदानी व निचले इलाकों में भी चटख धूप का असर देखने को मिलेगा। यहां अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम शुष्क रहेगा, जिससे दोपहर के समय गर्मी अधिक महसूस होगी। होली के मद्देनजर लोगों को धूप से बचाव, पर्याप्त पानी पीने और बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी
पहाड़ों में भी घट रही ठंड
उच्च हिमालयी जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी, लेकिन दिन के समय धूप का प्रभाव साफ दिखेगा।
8-9 मार्च को बदल सकता है मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च से सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 8 और 9 मार्च को उत्तराखंड में देखने को मिल सकता है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है।
फिलहाल प्रदेश में तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मौसम के इस संभावित बदलाव पर सभी की नजरें टिकी हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 
