नैनीताल- शनिवार को अपराह्न नव नियुक्त SSP प्रीति प्रियदर्शिनी (आई.पी.एस. 2012 RR बैच) द्वारा जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल का पदभार ग्रहण किया गया। नवनियुक्त एस.एस.पी. नैनीताल द्वारा पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस की नई प्राथमिकताओं के बारे में बताया गया, कि:-
1- विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतकर्ताओ की शिकायतों का पुलिस द्वारा समयानुसार निस्तारण कराया जायेगा।
2- महिला संबंधित अपराधो में पुलिस द्वारा शीघ्र अति शीघ्र अभियोग पंजीकृत करते हुए दोषियों को सजा दिलाया जाना प्राथमिकताएं रहेंगी।
3- युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने हेतु नशे के प्रति बच्चों एवं युवाओं को जागरूक किया जायेगा साथ ही जनपद स्तरीय अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
4- चूँकि नैनीताल एक पर्यटन नगरी है जिसके दृष्टिगत पर्यटकों का अधिकाधिक आगमन होता है अतः पर्यटको की सुविधाओ एवं यातायात व्यवस्थाओ के सुगम संचालन हेतु स्थानीय गणमान्य पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनके सुझावो के आधार पर नई यातायात योजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा।
5- पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम/जन-जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक किया जायेगा।
6- जनपद के समस्त पुलिसकर्मियो द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण कर उनकी हर संभव सहायता करने के प्रयास किये जायेंगे। पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटियों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ करें इस ओर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये जायेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र 
