रुद्रपुर- जेल में महिला संग अभद्रता ओर नशे की सप्लाई करने के मामले में रुद्रपुर निवासी महिला द्वारा पुलिस महानिदेशक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें महिला द्वारा केंद्रीय कारागार सितारगंज में डयूटी में नियुक्त 4 बन्दी रक्षकों प्रभु सिंह, अश्विनी शर्मा, पंकज नागियान, दुष्यंत सिंह पर गम्भीर आरोप लगाये गये थे । कारागार सितारगंज के बंदी रक्षकों पर सजायाफ्ता बंदीयों को जेल में मोबाइल, ब्लूटूथ, नशीले पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए पैसे की डिमांड करना और महिला के साथ अभद्रता कराने का आरोप लगाया था। महिला की शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच क्षेत्राधिकारी सितारगंज से करायी गयी थी।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई यह नेता, भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
कल पुलिस महानिदेशक द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के मध्यम से उक्त बंदी रक्षकों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद एसएसपी दलीप सिंह कुँवर मामले कि गम्भीरता को देखते हुए चारों बंदीरक्षकों के विरुद्ध धारा 354 IPC तहत मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश जारी किए थे। आज सितारगंज थाने में चारो बंदी रक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि महिला द्वारा पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र दिया था। जिसकी जांच कराई गई थी तो मामला सत्य पाया गया। अब चार बंदी रक्षकों के खिलाफ सितारगंज में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कोतवाली स्तर पर जाच की जा रही है। जाच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहां छुट्टी में घर आया था जवान, पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
