नैनीताल- पिछले दिनों उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 में आये एवलांच (avalanche) में नैनीताल जिले के तला कृष्णापुर निवासी और निम् के प्रशिक्षु शुभम सांगुड़ी की मौत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एवलांच में चलाये गये रेस्क्यू ऑपरेशन में शुभम का शव बरामद हुआ जिसे अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शुभम का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के सांगड गांव के समशान घाट में होगा।
इस दुखद खबर से परिजनों और रिश्तेदारों में गम का माहौल है जानकारी के मुताबिक शुभम की माता का 2 साल पहले बीमारी से निधन हो गया था। शुभम 10 सितंबर को नैनीताल से उत्तरकाशी गया था परिवार जनों के मुताबिक वह पर्वतारोहण में अपना कैरियर बनाना चाहता था लिहाजा एम बी ए पास शुभम पहले भी ट्रैकिंग दलों में गया था लेकिन उत्तरकाशी में आई इस अवलांच ने परिजनों का सब कुछ बर्बाद कर दिया।

उधर आज द्रौपदी के डांडा-2 पर हुए हिमस्खलन में रेस्क्यू टीम द्वारा पर्वतारोहियों प्रशिक्षुओं की तलाशी में नैनीताल, कृष्णापुर के शुभम सांगूड़ी के शव की शिनाख्त हो चुकी है तथा शव मातली (उत्तरकाशी) पहुँच चुका है। जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने हिमस्खलन के कारण हुई शुभम की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उनके पिता दीवान सिंह को शव सुपुर्द कर दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज
दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश 
