नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में मिशन मेरा पहाड़ के लोगों ने बरसात और ठण्ड के बीच पैदल गांव पहुंचकर मैडिकल हैल्थ कैम्प लगाया और दर्जनों ग्रामीणों को मुफ्त में दवाएं दी ।
नैनीताल से कालाढूंगी रोड में मंगोली के समीप खमारी गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया । कैम्प, मिशन मेरा पहाड़ समिति के लोगों ने लगाया जिसमें समाज के चिकित्सक, शिक्षक, व्यापारी, पत्रकार, खिलाड़ी, समाज सेवी, वार्ड मेंबर व अन्य लोग निःस्वार्थ रूप से जुड़े हुए हैं । जरूरतमंदों को मदद करने के उद्देश्य से बरसात और कड़ाके की ठंड के बीच समिति के लोग पैदल चलकर दुर्गम गांव पहुंचे ।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- इस परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, गांव में गम का माहौल
बी.डी.पाण्डे अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर व स्वास्थ्य उप निदेशक डॉ.एम.एस.दुग्ताल ने अपनी टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय में लगे कैम्प में दवाएं और उपकरण सजाए । इस दौरान दूर दराज से ग्रामीण वहां पहुंचे । दूर दराज से बच्चे, बूढ़े और जवान अपनी छोटी बड़ी समस्याएं लेकर टीम के सामने पहुंचे । टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को अलग अलग नशे के बारे में जानकारी दी और घरों में संस्कार का राज कायम करने की नसीहत दी । मरीजों को थर्मल स्कैनिंग और सोशियल डिस्टेंसिंग के बाद चैक किया गया । ग्रामीणों ने हैल्थ कैम्प को दूर दराज से आए ग्रामीणों के लिए लाभदायक बताया । वहीं समिति के सदस्य डॉ.दुग्ताल ने बताया कि उनकी टीम ऐसे ही दुर्गम क्षेत्रों में जाकर कैम्प लगाते हैं और वहां स्वास्थ्य परामर्श के साथ मुफ्त दवाएं देते हैं ।
यह भी पढ़ें👉 उधम सिंह नगर- यहां नाव पलटने से तालाब में डूब कर जीजा साली की मौत, घर में मचा कोहराम

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर में स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी क्लर्क गिरफ्तार
देहरादून : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने किया सीधा संवाद
हल्द्वानी : यहां प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 कमरों का ड्रीमलैंड रिसोर्ट सील
सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड: इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
सीएम धामी ने तीन जिलों को दी बड़ी सौगात, बिजली, मंदिर और विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये किए मंजूर
अग्निवीरों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा ये खास फायदा
उत्तराखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर्रावाला रेलवे स्टेशन का बदला पूरा स्वरूप, अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
रामनगर-देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन
उत्तराखंड की बेटी आरती धरियाल ने रोमानिया में जीता गोल्ड, देश का बढ़ाया मान 
