हल्द्वानी: अजय भट्ट की पहल रंग लाई, मुंबई-काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन अब नियमित चलेगी
हल्द्वानी, 26 मई 2026। पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद Ajay Bhatt के प्रयासों से मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन को अब नियमित संचालन की मंजूरी मिल गई है। श्री भट्ट ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार जताया है। रेलवे प्रशासन ने पूर्व में विशेष गाड़ी के रूप में संचालित 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन को नियमित ट्रेन संख्या 21907/21908 के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।

श्री अजय भट्ट ने इस ट्रेन के नियमित संचालन को लेकर कई बार रेल मंत्री से श्री अश्वनी वैष्णव जी मुलाकात कर कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए इसे स्थायी रूप से चलाने की मांग उठाई थी। उनके प्रयासों का संज्ञान लेते हुए रेलवे मंत्रालय ने अब इस ट्रेन को नए नंबर के साथ नियमित रूप से संचालित करने का फैसला किया है।
रेलवे के अनुसार 21907 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 27 मई 2026 से प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से किया जाएगा। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:55 बजे रवाना होकर दूसरे दिन हल्द्वानी पहुंचते हुए दोपहर 1:50 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
वहीं वापसी में 21908 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 9:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
वहीं वापसी में 21908 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 9:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
यह ट्रेन हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, बरेली, मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य श्रेणी, शयनयान, एसी थर्ड और एसी सेकेंड श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे।
कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों और मुंबई में रहने वाले उत्तराखंडवासियों के लिए इस ट्रेन का नियमित संचालन बड़ी राहत माना जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, हरिद्वार में उद्योगों को लेकर बोले सीएम धामी
नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज 