उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के सितारगंज के सरकड़ा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब तालाब में घूमने के दौरान नाव पलट जाने से जीजा साली की तालाब में डूबकर मौत हो गई। मौके पर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें👉 EXCLUSIVE- पहाड़ के टैलेंट को ऐसे निखारेगा ‘खबर पहाड़’, ऐसे करें ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग
जानकारी के मुताबिक सरकड़ा स्थित मैनाझुडी निवासी जगदीश कश्यप के घर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आई उनकी साली सितारगंज के वार्ड नंबर 11 की अंजलि उम्र 22 वर्ष अपने जीजा के साथ घर के पास ही तालाब में नाव से घूम रही थी कि तभी नाव एकाएक पलट गई और दोनों डूब गए मौके पर आसपास कोई नहीं थे लिहाजा बचाने का प्रयास भी नहीं हो पाया, जब घंटों बाद दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तालाब पहुंचकर देखा उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें👉 चम्पावत- (गजब) यहां सिपाही ने दी कोतवाल को जान से मारने की धमकी, हुआ सस्पेंड
तालाब के किनारे मृतक जगदीश का जैकेट देख परिजनों ने अनहोनी की आशंका से इधर-उधर तलाशा तो नाव के दोनों पतवार पानी में डूबे पड़े थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जहां तैराकों को तालाब में भेजा गया। जहां जीजा जगदीश और साली अंजलि दोनों की डूबकर मौत हो गई थी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। इस दुखद हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी-(बड़ी खबर) अमित हत्याकांड का खुलासा, जानिए हत्या के पीछे की पूरी कहानी
यह भी पढ़ें👉 रुद्रपुर-(अभी-अभी) एसएसपी ने इस चौकी इंचार्ज को किया निलंबित
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
