उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-75/ उ०अ० से०च०आ०/2026 दिनांक 10 अप्रैल, 2026 के अंतर्गत विज्ञापित वाहन चालक / प्रवर्तन चालक के कुल 72 पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम संख्या 389/ परीक्षा-कार्यक्रम / 2026-27 दिनांक 08 मई, 2026 के अनुसार दिनांक 31 मई, 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से 11:30 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जा रही है।
सूच्य है कि लिखित प्रतियोगी परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र दिनांक 25 मई, 2026 से आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित किये जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पृथक (डाक, ई-मेल इत्यादि) माध्यम से प्रेषित नहीं किये जायेंगे।

अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा डाउनलोड किये गये प्रवेश पत्र पर बार-कोड भी अंकित हो। लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में लिखित दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें साथ ही अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व प्रवेश पत्र में उल्लेखित परीक्षा केन्द्र का भ्रमण अथवा पता कर लें ताकि परीक्षा दिवस को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश 
