Nainital News- उत्तराखंड के नैनीताल में पहाड़ी से पत्थर गिरने और राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटर साइकिल सवार के बाल बाल बचने का वीडियो वायरल हुआ है। नैनीताल जिले के गरमपानी में शुक्रवार सवेरे बरसात हो रही थी । पहाड़ी से मलुवा, नीचे नैनीताल से अल्मोड़ा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और शिप्रा नदी में गिर रहा था । अचानक मलुवे के बीच एक बड़ा पत्थर(बोल्डर) पहाड़ी से तेजी से नीचे लुढकता हुआ, कैमरे में कैद हो गया ।
राजमार्ग में गिरता बोल्डर साफ दिख रहा है, लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि उसी पल वहां से एक मोटर साइकिल चालक भी गुजर रहा था । मोटर साइकिल चालक के ठीक आगे बोल्डर गिरता है, लेकिन उसका बाल भी बांका नहीं होता है । वीडियो में मोटर साइकिल चालक घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग में आगे बढ़ता नजर आता है । ये घटना गरमपानी क्षेत्र में मेंढक पॉइंट की बताई जा रही है । घटना का वीडियो पहाड़ी के सामने बने रिसोर्ट से बनाया गया है । मार्ग में मोटर साइकिल चालक के अलावा काफी देर तक कोई वाहन नहीं चल रहा है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा
उत्तराखंड : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला के पहले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत
नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान 
