रुड़की: सिविललाइंस कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) से रुड़की में प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने आए एक नशा तस्कर को पकड़ लिया। उसके पास बाइक और 100 कफ सिरप की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस को मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि मुरादाबाद से एक युवक रुड़की में प्रतिबंधित दवा बेचने आ रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने पीरबाबा कालोनी, गंगनहर पटरी पर चेकिंग शुरू की।

जांच के दौरान बाइक सवार युवक को रोका गया। पुलिस को देख वह भागने लगा…लेकिन पीछा कर पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद सुहेल, निवासी बहेड़ी ब्रहमनान, भोजपुर, मुरादाबाद, यूपी बताया। उसने माना कि यह खेप वह बेचने के लिए लाया था।
पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में लगी है कि यह खेप रुड़की में किसको बेचनी थी और इसे कौन से मेडिकल स्टोर से खरीदा गया। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है। प्रदीप बिष्ट ने बताया कि नशे के पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए छानबीन की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन
बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी 


