Kashipur News- आपने अक्सर फेसबुक पर लड़कों को लड़कियों की फेक आईडी बनाकर चैट करने की खबरें सुने होंगी, ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से सामने आया है, जहां एक युवक ने पायल नाम से शेयर चैट एप पर न सिर्फ फेक आईडी बनाई, बल्कि ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के एक युवक को लड़की बनकर फसाया और उसकी बाइक लूट ली। पूरा मामला ऐसे खुला।
दरअसल काशीपुर पुलिस को शिकायत मिली जिसमें शिकायतकर्ता मोहम्मद इकराम पुत्र अलीमुद्दीन ठाकुरद्वारा मुरादाबाद में बताया कि शेयर चैट एप पर उसे पायल नाम की एक लड़की मिली जिससे उसका नंबर भी मिला, इस दौरान व्हाट्सएप के जरिए उससे बातें हुई और दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद युवती ने बताया कि वह काशीपुर में एक कंपनी में काम करती है और उससे मिलना चाहती है, जिसके बाद बीते मंगलवार को मोहम्मद इकराम ठाकुरद्वारा मुरादाबाद से अपने तेहेरे भाई आजम के साथ बाइक पर काशीपुर आया। जहां युवती ने चैट के माध्यम से इकराम को आईजीएल कंपनी के पास एक सड़क पर मोड़ने के लिए बोला और सुनसान जगह पर रुकने को कहा।
इसके बाद तकरीबन 10 मिनट बीत गए, इस बीच वहां तीन युवक पहुंचे और उन्होंने इकराम को इस इलाके में घूमने की बात कहते हुए उस पर हमला बोल दिया और इकराम और उसके भाई को वहां से भगा कर बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले और फिर जिस नंबर से पायल नाम की युवती इकराम से चैट कर रही थी। उसे ट्रेस किया तो सारा राज खुल गया।
पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पायल नाम की आईडी से पीड़ित युवक से चैटिंग करने वाला एक युवक था जिसका नाम आजम रजा पुत्र लियाकत निवासी आलू फार्म मिला, जो युवक से पायल नाम की युवती बनकर लगातार चैट कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने तलाश तेज करते हुए इस घटनाक्रम में लिप्त अर्जुन पुत्र गुड्डू, आकाश पुत्र महेंद्र, आजम रजा पुत्र लियाकत और एक किशोर को गिरफ्तार किया है जिनके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
