बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम_पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
नैनीताल :- ऊत्तराखण्ड सरकार ने उच्च न्यायालय में अपने विधि अधिकारियों/प्रतिनिधियों में बड़ा फेरबदल करते हुए मुख्य स्थायी अधिवक्ता का कार्यभार पुरन सिंह बिष्ट को सौंपा है। सरकार ने कुल 15 अधिवक्ताओं को पदोंनत्ति के साथ अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में राज्य सरकार के विधि अधिकारियों की नियुक्ति के साथ वर्तमान में कार्यरत अधिकारियों को उच्चीकृत करने के आदेश जारी हुए हैं। प्रमुख सचिव अमित कुमार सिरोही के हस्ताक्षरों से आज जारी आदेश में अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता पूरन सिंह बिष्ट को चंद्रशेखर सिंह रावत की जगह तत्काल प्रभाव से राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति के बाद मुख्य स्थायी अधिवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। न्याय अनुभाग इसे सिविल पद पर नियुक्ति न मानते हुए एक व्यावसायिक आबन्धन मानता है। सरकार इन आबद्ध अधिवक्ताओं से उच्च न्यायालय में राज्य सरकार का पक्ष पूर्ण तैयारी और मजबूती के साथ रखने की अपेक्षा करती है।
इसके साथ ही सरकार के विधि विभाग ने गणेश कांडपाल को अपर महाधिवक्ता, राजीव सिंह बिष्ट को उप महाधिवक्ता(क्रि.), राकेश कुमार जोशी को सहायक शासकीय अधिवक्ता, प्रभात कांडपाल को सहायक शासकीय अधिवक्ता, हिमांशु सेन को सहायक शासकीय अधिवक्ता बनाया है।साथ ही सरकार ने अधिवक्ता योगेश पाण्डे को उप महाधिवक्ता(सिविल), घनश्याम जोशी को अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता, रंजन घिल्डियाल को स्थायी अधिवक्ता, भानु प्रताप मेर को स्थायी अधिवक्ता, मनीष बिष्ट को ब्रीफ होल्डर, मंनोज चंद्र भट्ट को ब्रीफ होल्डर, महावीर प्रसाद कोहली को ब्रीफ होल्डर, स्वाति वर्मा को ब्रीफ होल्डर, निखिल बिष्ट को ब्रीफ होल्डर और सुनील उपाध्याय को भी ब्रीफ होल्डर बनाया है।
सरकार ने अलग अलग पदों पर कुल 11 अधिवक्ताओं की आबद्धता समाप्त करने के लिए भी पत्र जारी किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई 
