- जनपद नैनीताल के विकास खण्ड रामगढ में कृषि विभाग द्वारा जियो लाईन सिंचाई टैंक नई व्यवस्था कर कृषक पारम्परिक फसलंे उगा रहे हैं अब किसानों को वर्षा पर निर्भर नही रहना पडता है। मुख्य कृषि अधिकारी बी.के.एस. यादव।
- जियो लाईन सिंचाई टैंक की लागत कम होने से क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।
Nainital News- जनपद के पर्वतीय क्षेत्रांे मे अधिकांश क्षेत्र वर्ष भर सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर रहते हैं। कृषि हेतु वर्षा पर निर्भरता के कारण फसलों में सिचाई समय से नहीं होने पर उत्पादन कम होता है इसके कारण कृषकों का रूझान दिन प्रतिदिन कृषि से कम होने लगा है। कृषि विभाग द्वारा असिंचित क्षेत्रों में सिंचन क्षमता वृद्धि के उददेश्य से विभाग द्वारा सीमेंटेड सिंचाई टैंकों का निर्माण करवाने में प्रति लीटर लागत लगभग 12 से 13 रूपये प्रति लीटर आती है जिसकी निर्माण लागत अधिक होने के कारण पर्याप्त कृषकों को लाभान्वित नही कर पा रहे थे।
मुख्य कृषि अधिकारी डा0 बीकेएस यादव ने बताया कि इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुये जल संग्रहण हेतु नवीनतम तकनीक जियो लाईन टैंक का निर्माण किसानो के लिए करवाया जा रहा है जिसके निर्माण में लागत प्रति लीटर 5 रूपये आती है। इस जियो लाईन टैंक निर्माण के द्वारा क्षेत्र के अधिकांश किसानों को इससे लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सिंचाई टैंका का निर्माण कृषकों की जन सहभागिता से स्थापित किये जा रहे हैं एवं निर्माण लागत कम होने के कारण क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को इससे लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कृषि विभाग द्वारा किसानोे के यहां जियो लाईन सिंचाई टैंक स्थापित किये जाने से किसान उच्च मूल्य वाली फसलें टमाटर,मटर, गोभी, शिमला, मिर्च आदि का उत्पादन कर रहे हैं जिससे कृषकों की अच्छी आमदनी हो रही है तथा किसानों की आजीविका के साथ ही आर्थिकी भी मजबूत हो रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : नीम करौली बाबा के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
नैनीताल में अवैध रेंटल बाइकों पर चला प्रशासन का डंडा, 74 वाहनों के चालान
लालकुआं: विधायक के निकटतम सहयोगी सोनू पांडे का हुवा आकस्मिक निधन
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरी, दो की मौत, कई घायल
मेरठ-ऋषिकेश नमो भारत ट्रेन का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा सर्वे
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने बताया सचिवालय को जनविश्वास का केंद्र, नई कार्यकारिणी को दी बधाई
उत्तराखंड: टेढ़ा गांव की बदहाल सड़कें, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मौके पर पहुंचे राहुल सिंह दरम्वाल
उत्तराखंड: हाईवे पर बनेंगे यात्री सुविधा केंद्र, सफर होगा पहले से आसान
उत्तराखंड को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए105 करोड़ स्वीकृत किए
उत्तराखंड में नए आपराधिक कानूनों पर बड़ा अपडेट, अधिकारियों को सख्त आदेश 
