नैनीताल जनपद में नियम विरुद्ध भूमि खरीद पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भू कानून उल्लंघन के 64 मामले आए सामने।
नैनीताल- उत्तराखण्ड में नैनीताल के रामगढ़, भीमताल, मुक्तेश्वर, नाथुवाखान, बेतालघाट आदि पहाड़ी क्षेत्रों में लोग नियमों का उल्लंघन कर व्यवसायिक व अन्य कार्यों में जुटे हैं। राज्य सरकार ने अब ऐसे बाहरी लोगों की जमीनों के लिए नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। नैनीताल जिला प्रशासन ने ऐसे 64 लोगों को नोटिस जारी कर भूमि का हाल पूछा है।

उत्तराखण्ड के नैनीताल व आसपास एक घर या संपत्ति होना कई लोगों की पहली इच्छा होती है।यहां, बाहरी लोग नगर निकाय सीमा के बाहर अधिकतम 250 वर्ग मीटर भूमि खरीद सकते हैं। ऐसे में ये लोग भूमि का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए भूमि को कृषि उपयोग के लिए दिखाते हुए अनुमाती ले लेते हैं। हालांकि वो लोग भूमि में व्यावसायिक उपयोग करते हैं। ऐसे लोग यहां के नेताओं और अदिकरियों के साथ मिलकर सरकारी भूमि को सशर्त अपने नाम करा लेते हैं। ये लोग, कृषि या किसी अन्य मकसद से दी गई जमीन पर वो काम न करके, व्यावसायिक या अन्य काम करने लगते हैं। अब राज्य सरकार ऐसे लोगों से भूमि वापस लेने की मुहिम चला रही है।
सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की अगर बात करें तो अबतक की जांच में 100 से अधिक जमीनें सवालों के घेरे में आ गई हैं। इनमें से कई पर कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। नैनीताल जिला प्रशासन के अनुसार नैनीताल जिले में दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के 43 लोगों ने 23.88 हैक्टेयर जमीन खरीदी थी। इन लोगों ने जमीन खरीदने के दो साल बाद तक उसपर कोई काम नहीं किया। इसलिए इन जमीनों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि नैनीताल के मुक्तेश्वर में कई फिल्मस्टार, क्रिकेटर, उद्योगपति और राजनेताओं से लेकर प्रख्यात लोग बस रहे हैं।
अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र में प्रख्यात फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी की ऐसी भूमि भी पिछले दिनों विवाद में रही है। नैनीताल की जॉइंट मैजिस्ट्रेट आई.ए.एस.वरुणा अग्रवाल ने बताया कि जांच में मिला कि जिस कार्य के लिए भूमि दी गई थी वो वहां नहीं किये जा रहे थे। ऐसे लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही और नोटिस भेजकर जवाब मांगा जा रहा है। अब उनका जवाब आने के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई 
