नैनीताल: जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रभावी निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड ओखलकांडा से संबंधित एक प्रकरण में सख्त कार्रवाई की गई हैजानकारी
के अनुसार, विकासखंड ओखलकांडा में कार्यरत खंड विकास अधिकारी देशराज से संबंधित प्रकरण जिसमें उनके द्वारा विभागीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता प्रकरण , संज्ञान में आने के उपरांत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे को जांच हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रकरण की विस्तृत जांच कराई गई, जिसमें खंड विकास अधिकारी पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए।जांच में शासकीय कार्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीनता परिलक्षित होने के फलस्वरूप मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे द्वारा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई।
तदनुसार, खण्ड विकास अधिकारी ओखलकांडा के पद पर कार्यरत देशराज को तत्काल प्रभाव से खंड विकास अधिकारी के पद से हटाते हुए सहायक खंड विकास अधिकारी (ABDO) के पद पर स्थानांतरित कर विकासखंड रामनगर में संबद्ध किया गया है।साथ ही, जनहित एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कुंवर सिंह सामंत, सहायक खंड विकास अधिकारी, रामनगर को तत्काल प्रभाव से विकासखंड ओखलकांडा में संबद्ध करते हुए प्रभारी खंड विकास अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी स्तर पर शासकीय कार्यों में लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें।*जनहित में की गई यह कार्रवाई सुशासन एवं जवाबदेही के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।*

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
