नैनीताल – कोविड-19 वैरिएंट के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस व ग्रामविकास विभाग अधिकारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक ली । जिलाधिकारी ने सीएमओ को स्वास्थ्य केंद्रों में लगे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, ऑक्सीजन सिलिंडर व ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर को चेक करने, जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में अनिवार्यतः मास्क का उपयोग करने, ग्राम स्तर पर कोविड 19 की निगरानी हेतु शिक्षकों, ग्रामविकास अधिकारी व पटवारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही समस्त उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षकों को क्षेत्र में कोविड की रोकथाम हेतु सामाजिक दूरी व अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है जिसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सबको आपसी समन्वय से पुनः कार्य करना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अवस्थित ऑक्सीजन प्लांट, सिलिंडर व कॉन्संट्रेटर को चेक किया जाए जिससे आवश्यकता पड़ने पर निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति बनी रहे। साथ ही जनपद के कोविड केयर सेंटर को दुरुस्त रखा जाए व पर्याप्त मात्रा में औषधि उपलब्ध रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व प्राथमिक को विद्यालयों में अनिवार्यतः मास्क का उपयोग करवाने व किसी भी बच्चे को सर्दी , खासी आदि लक्षण होने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के निर्देश दिए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए आम जनमानस को जागरुक करने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने पटवारियों व ग्राम विकास अधिकारियों को नियमित रूप से ग्राम में आने वालों की निगरानी व ग्रामवासियों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि चिकित्सालय में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों की सूचना प्राप्त की जाए एवं रोगियों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए।
गूगल मीट बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस, बेस चिकित्सालय एवं सुशीला तिवारी चिकित्सालय के चिकित्सक के साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
