नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नंदा देवी महोत्सव के समापन एवं डोला विसर्जन कार्यक्रम के दृष्टिगत 23 सितम्बर को नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

नैनीताल: ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन 23 सितम्बर 2026 को भव्य शोभायात्रा एवं माँ नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परगना नैनीताल के भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्र में भी डोला विसर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

धार्मिक आयोजनों के दृष्टिगत नैनीताल, भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की पूर्ण संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए नैनीताल, भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विश्वविद्यालयों में दिनांक 23 सितम्बर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा अनुपालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें