Oplus_16908288

हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के एमबीपीजी में हिंदी विभाग से पीएचडी करने वाले शोध छात्र डाॅ. जितेन्द्र गिरि का चयन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद
आईसीएसएसआर ( ICSSR) की पोस्ट डाॅक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में सत्र 2026-27 के दौरान ‘त्रिपिटक और श्रीरामचरितमानस का साहित्यिक, सामाजिक, धार्मिक और सामयिक संदर्भ : एक तुलनात्मक अध्ययन’ विषय पर डॉ जितेंद्र गिरि अपन शोध कार्य पूर्ण करेंगे।


जितेंद्र गिरि नेट, जेआरएफ भी उत्तीर्ण हैं।
एमबीपीजी के शोध विद्यार्थी की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ एन एस बनकोटी, डॉ नरेंद्र सिंह सिजवाली, डॉ देवयानी भट्ट, डॉ बी आर पंत, डॉ प्रभा पंत, डॉ जगदीश जोशी, डॉ आनंद प्रकाश सिंह आदि ने बधाई दी है। जितेंद्र गिरि ने अपने चयन का श्रेय अपनी माता के आशीर्वाद और गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें