हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भवन मानचित्र स्वीकृति के लिए नहीं काटने पड़ेंगे अनापत्ति प्रमाणपत्र के चक्कर

हल्द्वानी में प्राधिकरण कार्यालय ने लागू किया सिंगल विंडो सिस्टम, विभागों से ऑनलाइन पहुंचेगी एनओसी
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण से भवन मानचित्र स्वीकृत कराने वाले लोगों को अब अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए प्राधिकरण कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसके तहत संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) ऑनलाइन ही प्राधिकरण तक पहुंचेगी।


नई व्यवस्था के तहत आवेदक को एनओसी के लिए संबंधित विभागों के कार्यालयों में जाकर दस्तावेज जमा कराने और चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। प्राधिकरण के सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से ही विभागों से एनओसी प्राप्त की जाएगी।


जानकारी के अनुसार, भवन मानचित्र स्वीकृति के लिए आवेदक को पुलिस, अग्निशमन, वन विभाग, भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग, ऊर्जा निगम, जल संस्थान सहित संबंधित विभागों से एनओसी की आवश्यकता होती है। अब इन विभागों से एनओसी लेने की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात


समय सीमा पूरी होने पर डिफॉल्ट एनओसी का प्रावधान
व्यवस्था में आवासीय मामलों में संबंधित विभाग द्वारा सात दिन और व्यावसायिक मामलों में 15 दिन के भीतर एनओसी जारी नहीं किए जाने पर उसे डिफॉल्ट एनओसी मानते हुए आवेदक के भवन मानचित्र की स्वीकृति की कार्रवाई शुरू की जा सकेगी।


बताया गया है कि पिछले दिनों जिलाधिकारी एवं प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद प्राधिकरण में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है।
प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार सिंह के अनुसार, नई व्यवस्था का उद्देश्य भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को आसान बनाना है, ताकि आवेदकों को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें