देहरादून : देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में सोमवार देर रात कहासुनी के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। विवाद के दौरान एक युवक के सीने में चाकू से वार कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया…जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजपाल के रूप में हुई है। वह जमनपुर क्षेत्र में रहता था। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक जितेंद्र कुमार की बेटी का जन्मदिन था। इसी दौरान बिल्डिंग के पास रहने वाले राजपाल और जितेंद्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
पुलिस के मुताबिक दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान जितेंद्र कुमार ने चाकू से राजपाल के सीने पर हमला कर दिया। चाकू लगने से राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल राजपाल को एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी शैंकी कुमार के अनुसार, घटना की सूचना सोमवार देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा….लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राजपाल और जितेंद्र के बीच करीब 10 से 15 दिन पहले भी पीने-खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस अब पुराने विवाद समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
वारदात के बाद आरोपी जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
