नैनीताल – जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बुधवार को नैनीताल कार्यालय सभागार में पर्यटन सीजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं के संबंध में हित धारकों के साथ बैठक का आय़ोजन किया। बैठक में मुख्य रूप से पार्किंग, जाम की समस्या, निजी वाहनों के टैक्सी प्रयोग में प्रतिबंध, मार्गों अतिक्रमण औऱ सड़कों में अवैध तरीके रेता-बजरी हटाने आदि को लेकर चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि नगर में सीजन के दौरान जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए मेट्ोपोल में पार्किंग, पाइंस आईटीआई, रूसी बाई पास, नारायण नगर औऱ विभिन्न स्थानों पर निजी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
बताया कि सीजन के दौरान अन्य राज्यों से आने की वाले वाहनों जिन्होंने होटलों में रजिस्ट्ेशन नहीं कराया, ऐसे वाहनों को रूसी बाई पास, नारायण से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में आएंगे। साथ ही मॅाल रोड – जू मार्ग में जाम की समस्या नहीं हो इसके लिए जिला अधिकारी ने पुलिस प्रशासन से जू शटल सेवा के लिए 4 अधिक वाहन खड़े नहीं औऱ साथ ही मॅाल रोड,दुकानों के आस पास आढ़े तिरछे वाहनों के चालान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मॅाल रोड में कार्य में प्रगति लाने, आंतरिक सड़कों को दुरुस्त करने की बात कही। बताया कि कैंची धाम, भवाली, भीमताल आदि मार्गों जाम की समस्या होने पर बाहरी वाहनों को सेनिटोरियम-नैनीबैंड बाई पास में पार्किंग व्यवस्था की कराई जाएगी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नगर की 63 सड़कों, गलियों औऱ अन्य मार्गों का चिन्हित किया गया। जिसमें सड़कों का चौड़ीकरण, विद्युत की व्यवस्था,सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। बताया कि पार्किंग स्थलों में यात्रियों के बैठन, टैक्सी दरों का प्रर्दशन,पार्किंग स्थलों के आस पास साइनेजों की स्थापना भी की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को मेट्ोपोल कूड़ा निस्तारण के लिए 10 दिन के भीतर वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एडीएम पी आर चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.एन.मीणा,एसडीएम प्रमोद कुमार, आर टी ओ नंद किशोर समेत टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन,व्यापार मंडल आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड : आरसेटी के 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर-एसी प्रशिक्षण का समापन, 21 युवाओं ने सीखी तकनीकी दक्षता
उत्तराखंड : बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू, 28 प्रतिभागी लेंगे स्वरोजगार की सीख
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
उत्तराखंड: विधानसभा तैयारी के बीच शहर बेहाल, गैरसैंण में बिजली व्यवस्था ध्वस्त
हल्द्वानी :(बधाई) शैमफोर्ड स्कूल की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हासिल की 35वीं ऑल इंडिया रैंक
उत्तराखंड: फर्जी ऐप से मुनाफे का सपना… 24.70 लाख उड़ाए, STF ने दबोचा आरोपी
उत्तराखंड : यहां युवती को भेजा अश्लील मैसेज
उत्तराखंड: इस दिन से शुरू होगा चारधाम यात्रा पंजीकरण, नहीं लगेगा कोई शुल्क
उत्तराखंड : युवाओं में जबरदस्त क्रेज! सरताज की संगीतमय रात के लिए शहर तैयार 
