नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां अल्मोडा़-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में बाइक सवार व्यापारी की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई मृतक सुयालबाडी़ क्षेत्र में रेस्टोरेंट चलाते थे।
प्राप्त समाचार के मुताबिक सुयालबाडी़ क्षेत्र निवासी व्यापारी नवीन सुयाल (38) पुत्र टीका राम सुयाल अपनी बाइक से किसी कार्य से अल्मोडा़ की ओर जा रहे थे। हाईवे पर नैनीपुल बाजार क्षेत्र में पहुंचे ही थे की विपरीत दिशा से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में नवीन गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में गंभीर रुप से घायल व्यापारी को निजी वाहन से सीएचसी सुयालबाडी़ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। नाजुक हालत में उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया पर रास्ते में ही नवीन ने दम तोड़ दिया।
हादसे में व्यापारी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार नवीन बेहद मिलनसार स्वभाव का थे। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 

