- हल्द्वानी : बिंदुखत्ता में विद्युतीकरण हेतु जारी हुई 14 करोड़ से अधिक की धनराशि
लालकुआं : लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से बिंदुखत्ता वासियों के लिए खुशखबरी है कि शासन ने 14 करोड़ से अधिक की धनराशि बिंदुखत्ता में विद्युतीकरण के लिए जारी कर दी है। विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी दी है कि बिंदुखत्ता में कई वर्षों से विद्युतीकरण पर रोक लगी थी, नया कनेक्शन भी केवल व्यावसायिक व अस्थाई ही मिलता था जिसके लिए बिंदुखत्ता वासियों को 12 से 18 हजार रुपए का भुगतान करना होता था और जिसकी प्रति यूनिट दर भी घरेलू विद्युत संयोजन से अधिक होती थी।
अपने सहयोगी श्री सुरेश पांडे और सामाजिक कार्यकर्ता श्री अर्जुन नाथ गोस्वामी जी के साथ मैने इस समस्या के समाधान हेतु प्रयास किया।
और अंततः बिंदुखत्ता में विद्युतीकरण पर लगी रोक हटाने में सफल हुए।विद्युत विभाग द्वारा बिंदुखत्ता में सर्वे कर लगभग 26 करोड़ की DPR बनाई गई जिससे नए पोल, लाईन और ट्रांसफार्मर लगाए जा सकें।
इसी दरम्यान वर्ष 2023 के प्रारंभ में STP प्लांट के लोकार्पण हेतु गौलापार आगमन पर मेरे अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विद्युतीकरण की घोषणा की गई जिसकी संख्या 189 रही।
,श्रीलंका टापू में विद्युतीकरण पर अत्यधिक लागत के दृष्टिगत अभी 14.73 करोड़ की ही धनराशि स्वीकृत हुई है जिससे विद्युत कार्य कार्य कराया जाएगा।
सभी बिंदुखत्तावासियों को हार्दिक बधाई!


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत 
