हल्द्वानी: SIR अभियान में आ रही दिक्कतों को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया और सत्यापन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की।

विधायक ने कहा कि कई लोगों को जरूरी दस्तावेजों, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि लोगों को समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए और पूरी प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाया जाए…ताकि पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
Ad

बैठक के दौरान विधायक ने तहसील परिसर में एसआईआर से जुड़े प्रपत्रों की कथित कालाबाजारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर फॉर्म बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मना रहे थे सीएम धामी, फिर ऐसा क्या हुआ कि आंखें नम हो गईं?
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे

सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मताधिकार महत्वपूर्ण है। इसलिए यह जरूरी है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और आम लोगों के लिए आसान हो।

सिटी मजिस्ट्रेट से हुई इस मुलाकात में कांग्रेस के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें