बागेश्वर। जिले के कपकोट थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से चरित्र हनन और छवि धूमिल करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर उनके चरित्र पर लांछन लगा रहा है तथा उनका नाम स्थानीय जनप्रतिनिधि से जोड़कर गलत और भ्रामक बातें फैला रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रामक वीडियो और पोस्ट प्रसारित कर चुका है।
शिकायत के आधार पर कपकोट थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल को सौंपी गई है
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 

