चमोली। चमोली जिले के दशोली विकासखंड स्थित खैनूरी गांव को जोड़ने वाली सड़क आपदा के कारण क्षतिग्रस्त होने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को सड़क की जल्द मरम्मत कर आवागमन बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
खैनूरी गांव के ग्रामीणों ने फोन पर मुख्यमंत्री को सड़क की खराब स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से गांव के करीब 120 परिवारों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क की स्थिति का मौके पर आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए। साथ ही ग्रामीणों के लिए सुरक्षित और सुचारु आवागमन जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाओं की बहाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय से तेजी से काम करें ताकि लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों से मिलने वाली शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए और आपदा प्रभावित इलाकों में जनजीवन सामान्य बनाने के लिए आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
