वन्यजीवो के आहार के लिए पेड़ सेवा मुहिम में सोशल मीडिया में छाए रहे सीएम धामी
यूट्यूबर ब्लॉगर सौरव जोशी के साथ लाखों युवाओं ने समझा सीएम धामी का विजन
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला पर्यटन जोन में वन्यजीव जंतुओं के लिए एक हजार, फलों के पौधारोपण करने पहुंचे सीएम पुष्कर धामी की मुहिम को लाखों युवाओं ने सोशल मीडिया पर देखा।
प्रख्यात यूट्यूबर ब्लॉगर सौरव जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ संवाद किया, इस दौरान सीएम धामी ने सोशल मीडिया के जरिए ये संदेश दिया कि हमें वाइल्डलाइफ का संरक्षण करना है, मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए जंगल के भीतर जंगली फलों के पेड़ लगाने है। इस मुहिम की शुरुआत जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से की जारही है।
श्री धामी ने सौरव जोशी के फॉलोवर्स को ये जानकारी भी दी कि उत्तराखंड के 40 फॉरेस्ट डिविजनों में हरेला पर्व तक एक एक हजार फलदार वृक्षों का रोपण का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सीएम धामी देश में पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होंने जंगलों में वन्यजीव के आहार की चिंता करते हुए पेड़सेवा शुरू की है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में 70 फीसदी जंगल है जहां वन्यजीवों के भोजन की कमी महसूस की जा रही है।
सीएम धामी ने सौरव जोशी के 3 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स से पेड़ लगाने की अपील की और जन्मदिन,नामकरण आदि संस्कार दिवस पर पेड़ पौधा उपहार में दिए जाने की बात भी कही।
सौरव जोशी के ब्लॉग को कुछ ही घंटों में 25 लाख से अधिक युवाओं ने देख लिया था।
इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सीएम धामी की पेड़सेवा की मुहिम छाई रही।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बदरीनाथ धाम में दान हेराफेरी केस में नया खुलासा! जांच में खुलने लगे कई राज
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शहीद बलवंत को अंतिम बिदाई देने पहुंचा लोगों का हुजूम video
देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य में सिंगल महिला के लिए ये योजना के मांगे गए आवेदन
देहरादून:-SSP देहरादून ने किए बंपर ट्रांसफर।
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) सड़कों को गड्ढा मुक्त रखने एवं मानसून को लेकर निर्देश
हरिद्वार: कल DM ने छुट्टी के किए आदेश
रुद्रपुर- भारी बारिश को देखते हुए कल ऊधम सिंह नगर जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल
देहरादून:(बड़ी खबर) कल स्कूलों की छुट्टी
बार काउंसिल सदस्य बनते ही कोटद्वार पहुंचे कुलदीप कुमार, अधिवक्ताओं ने रखा समस्याओं का पुलिंदा
हरेला पर्व पर बनेगा नया रिकॉर्ड! उत्तराखंड में लगाए जाएंगे 12 लाख पौधे 
