सोमेश्वर: पत्रकार जीवन राज के गांव में हुआ भारी भूस्खलन, बाल बाल बचे परिवार के सदस्य
सोमेश्वर। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र के घुड़दौड़ा गांव में देर रात भारी बारिश ने तबाही मचा दी। लगातार हो रही वर्षा के बीच अचानक हुए भूस्खलन से खेत-खलिहान बह गए। इस घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात लगातार बारिश हो रही थी। इस बीच अचानक बिजली चमकने के बाद एक ही जगह पर तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही पलों में मलबा और पानी खेतों को बहाकर ले गया। गनीमत रही कि भूस्खलन घर के आगे थोड़ी दूरी पर हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है
इस घर में दो परिवार रहते हैं जिसमें से पत्रकार जीवन राज वर्तमान में हल्द्वानी रहते है, जबकि उनकी दादी
भागुली देवी और छोटी चाची अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते है। रविवार रात सभी लोग घर में सो रही थीं। तभी शोर-शराबे और अफरा-तफरी के बीच उनके पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें सतर्क किया। ग्रामीणों ने उन्हें घर में न रुकने की सलाह दी। समय रहते जानकारी मिलने पर पूरा परिवार सुरक्षित बाहर आ गया। उनके घर के ठीक आगे भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ। आपदा की भयानक थी कि खेतों को बढ़ाते हुए पेड़ों को भी उखाड़ ले गई। अब घर को भी खतरा बना हुआ है अपना वाली जगह पर लगातार पानी बह रहा है। फिलहाल प्रशासन आपदा की सूचना दे दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश 

