हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बरसात से गौला और नंधौर नदी उफान पर, फिर छोड़ा गया पानी, Alert जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • गौला बैराज के कैचमेंट में वर्षा होने से गौला बैराज में लगातार पानी बढ़ रहा है। वर्तमान में 27576 cusec पानी गौला बैराज के डाउनस्ट्रीम में प्रवाहित हो रहा है। गौला नदी warning level के पास बह रही है।अतः गौला बैराज के डाउनस्ट्रीम में गौला नदी में कृपया सावधानी बरतें।

हल्द्वानी: मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी होने के बाद हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में देर रात से लगातार बारिश हो रही है देवखड़ी,कलसिया और रक्सिया नाला उफान पर चल रहे हैं शहर में कई जगह पर जल भराव भी हो रहा है वही प्रशासन की टीम भी शहर भर में बरसात को लेकर लगातार निरीक्षण कर रही है एसडीएम राहुल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, तहसीलदार मनीषा बिष्ट समेत नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की पूरी टीम लगातार नाले के किनारे निरीक्षण करने के साथ हीं आसपास रहने वाले लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकले।

एसडीएम राहुल शाह ने बताया बरसात से कई जगह पर जल भराव हुआ है देवखड़ी के पास पानी अधिक आया जिसके चलते यातायात को रोका गया वहीं शेर नाला और सूर्या नाले की तरफ भी का पानी आया है जिसे चलते जाता यातायात को रोका गया था,गौला बैराज का भी जल स्तर बड़ा है,मौसम विभाग द्वारा बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है फिलहाल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ पोषण माह, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है खास? पढ़िए...
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें