नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले में दीपावली पर छह अलग-अलग सड़क हादसों मां-बेटे समेत सात लोगों की मौत हो गई।
नैनीताल जिले में तीन हादसों में चार लोगों की मौत हुई। इनमें हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित अमलताश मोड़ के पास शुक्रवार सुबह दो कारों की टक्कर में पलवलगढ़ बैलपड़ाव निवासी सेवानिवृत्त फौजी कमलेश महरा (40) पुत्र मोहन सिंह और उनकी मां

भुवनी देवी (60) की मौत हो गई। जबकि, मोटाहल्दू हाईवे पर गुरुवार रात नलकूप विभाग के मित्री सूख सागर (34) पुत्र कैलाश सागर की सांड से टकराने से मौत हो गई। वहीं भवाली में गुरुवार को अल्मोड़ा हाईवे पर गहरी खाई में कार गिरने से लखनऊ निवासी दिलीप गुप्ता (57) पुत्र बीपी गुप्ता की मौत हो गई। दिलीप गुप्ता की कानपुर में राइस मिल है। कैंची धाम के दर्शन कर वापस लखनऊ लौट रहे थे।
काशीपुर में कांग्रेसी नेता को बेकाबू कार ने उड़ायाः काशीपुर में गुरुवार को हाईवे पर तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार कांग्रेस थी।
के पूर्व महानगर महामंत्री मोहल्ला रहमखानी निवासी 48 वर्षीय मो. मियां भारती को टक्कर मार दी, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं किच्छा में एनएच-74 पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 36 वर्षीय अजीत सिंह चौधरी पुत्र उमराव सिंह चौधरी निवासी लालपुर और की मौत हो गई। उधर, सितारगंज के शक्तिफार्म में अपने भाई के घर पैदल जा रही गांव सुरेंद्रनगर निवासी 45 वर्षीय संगीता सरकार पत्नी हरिपद सरकार को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
