- चाइल्ड सैक्रेड स्कूल के होनहारों की सफलता: सौरभ को इंस्पायर अवार्ड, प्राची का नवोदय में चयन
बिंदुखत्ता। चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिंदुखत्ता के कक्षा 8 के छात्र सौरभ भट्ट और छात्रा प्राची रावत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र सौरभ भट्ट (पुत्र विपिन चंद्र भट्ट, निवासी पूर्वी राजीव नगर, बिंदुखत्ता) ने इंस्पायर अवार्ड में अपनी जगह बनाई है। उनके वैज्ञानिक आइडिया को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने ₹10,000 की सहयोग राशि प्रदान की है। यह राशि उनके आइडिया मॉड्यूल के उन्नयन के लिए दी गई है। उनकी इस सफलता से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।
वहीं, विद्यालय की ही कक्षा 8 की छात्रा प्राची रावत (पुत्री भगवत सिंह रावत, निवासी पूर्वी राजीव नगर, बिंदुखत्ता) ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर कक्षा 9 में प्रवेश पाने में सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय का गौरव और बढ़ गया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति सिंह, एमडी सुनीता पांडे, प्रबंधक बसंत पांडे व अध्यक्ष बी. सी. भट्ट ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने भी दोनों होनहार विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत 
