देहरादून: देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखंड के दो जवानों के परिवारों को अब राज्य सरकार ने बड़ा सहारा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले के दो शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मंजूरी दे दी है।
इस फैसले के तहत शहीद जगेंद्र सिंह की पत्नी किरन को टिहरी जिलाधिकारी कार्यालय में समूह ‘ग’ के पद पर नियुक्त किया जाएगा। वहीं, शहीद आदर्श नेगी के भाई अभिषेक नेगी को लोक निर्माण विभाग नई टिहरी में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के अंतर्गत समूह ‘ग’ के पद पर सेवा दी जाएगी।
उत्तराखंड सरकार ने भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों में सेवा करते हुए शहीद हुए राज्य के स्थायी निवासियों के परिजनों को राज्य सेवा में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने के लिए स्पष्ट नियमावली बनाई है। इसी नीति के अंतर्गत टिहरी गढ़वाल जिले के इन दोनों परिवारों को राहत और सम्मान प्रदान किया गया है। यह निर्णय केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि एक गहरा संदेश है…जो देश के लिए जान देते हैं, उनके परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
यह पहल दिखाती है कि राज्य सरकार केवल नीति बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि उसे ज़मीन पर उतारने में भी उतनी ही गंभीरता दिखा रही है। शहीदों के परिवारों के चेहरों पर लौटी यह उम्मीद आने वाले समय में कई और परिवारों के लिए एक मिसाल बन सकती है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद 

