लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझान लगभग लगभग स्पष्ट होने लगे हैं उत्तराखंड में भाजपा तीसरी बार इतिहास रचने जा रही है जैसे-जैसे मतगणना के नतीजे सामने आ रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा प्रत्याशियों की लीड और बढ़ती जा रही है।
नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट की बात करें तो अब तक सबसे ज्यादा लीड केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने प्राप्त की है जिनको अभी तक 680525 मत प्राप्त हुए हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 382089 मत प्राप्त हुए हैं। अजय भट्ट 298436 वोटो से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा नोटा को इस संसदीय क्षेत्र में 9260 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से अजय टम्टा को अभी तक 345862 मत प्राप्त हुए हैं जबकि कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 150590 मत प्राप्त हुए हैं। अजय टम्टा 195272 वोटो से आगे चल रहे हैं अल्मोड़ा में 13693 लोगों ने नोटा दबाया है।

वही उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी को अब तक 321209 मत प्राप्त हुए हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को 200972 वोट मिले हैं अनिल बलूनी 120237 वोटो से आगे चल रहे हैं। पौड़ी सीट में भी नोटा 8480 लोगों ने दबाया है। इसी प्रकार टिहरी गढ़वाल सेट में माला राज्य लक्ष्मी शाह को 313600 वोट प्राप्त हुए हैं जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जोत सिंह को 124458 वोट मिले हैं वहीं निर्दलीय चर्चित उम्मीदवार बॉबी पवार को 114688 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी 189142 वोटो से आगे चल रही है। वही कांटे की टक्कर मानी जा रही हरिद्वार सीट में भी अब भाजपा ने बढ़त बढ़ा ली है पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जो कि भाजपा के उम्मीदवार हैं 403896 वोट अब तक उन्हें मिले हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत कांग्रेस के उम्मीदवार हैं उनको 321561 वोट मिले हैं। और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उमेश कुमार को 55606 वोट मिले हैं। हरिद्वार सीट पर भी 4253 लोगों ने नोटा दबाया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
