- करोड़ों रुपये की नगदी व महिलाओं के आभूषण लेकर फरार हुआ ज्वेलर्स
रुद्रपुर- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद मुख्यालय में आभूषण गिरवी रखने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी किये जाने की घटना सामने आयी है। आरोप है कि एक स्वर्णकार 50 से अधिक लोगों को कमेटी के फायदे बताकर और महिलाओं का सोना-चांदी गिरवी रखकर फरार हो गया। पीड़ितों ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के मछली बाजार मुख्य मार्ग पर प्रेम शंकर सैनी के स्वामित्व वाली अंजली ज्वेलर्स नाम की आभूषणों की वर्षों पुरानी दुकान है। बताया गया है कि दो साल पहले सैनी ने क्षेत्र में पूरा विश्वास बनाने के बाद स्थानीय संभ्रांत लोगों से संपर्क कर कमेटी डालनी और महिलाओं के आभूषण गिरवी रखने का धंधा शुरू किया और दो साल तक सब कुछ ठीक-ठाक तरीके से करते हुए बीते गुरुवार को अचानक उसकी दुकान बंद मिली।
एक-एक व्यक्ति के 10 से 15 लाख रुपये तक ले भागा है आरोपित⤵️
जब लोगों ने पूछताछ की तो आरोपित का कोई अता-पता नहीं लगा। इस प्रकरण को लेकर पीड़ित थाना ट्रांजिट कैंप पहुंचे। इस दौरान महिपाल गंगवार ने साढ़े पांच लाख रुपये और सुमित राय ने 18 लाख रुपये कमेटी में जमा करने की जानकारी दी। इसी तरह दावा किया जा रहा है कि 50 से अधिक क्षेत्रीय लोगों को आरोपित करोड़ों रुपयों की नकदी व महिलाओं के आभूषण लेकर फरार हुआ है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, और लोग अपने धन और आभूषणों को लेकर चिंतित हैं।
थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि प्रकरण में अब तक दो शिकायती पत्र मिले हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही प्रकरण का अनावरण किया जाएगा। पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपित को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
